फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सुरक्षाकर्मियों के लिए बनाई राखियां

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी परोल में राखी बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बनाई गई केसरी, हरे व सफेद रंग की राखियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इनमें अशोक चक्र और ब्रह्मोस मिसाइल के डिजाइन को विद्यार्थियों ने अपनी कला से उतारा था।
विज्ञापन


वीरवार को प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य जतिंद्र सेठी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसमें जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी राजीव अबरोल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा रचनात्मक और देशभक्ति की भावना से निर्मित की गई राखियों की सरहाना की। कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं राष्ट्रीय एकता और गौरव के विषयों को खूबसूरती से प्रदर्शित करती हैं। प्रतियोगिता के आयोजक जतिंदर सेठी ने बताया कि देशभक्ति से प्रेरित होकर बनाई गई सारी राखियां देश की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को भेजी जाएंगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने भाग लेने वाले स्कूलों के कर्मचारियों के साथ एक बैठक भी की। उन्होंने समय की पाबंदी, शिक्षक डायरी और स्कूल रिकॉर्ड के उचित रखरखाव, पोर्टल पर शिक्षकों की नियमित हाजिरी और स्कूलों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए निर्देश दिए। वहीं, कार्यक्रम का समन्वय स्कूल के वरिष्ठ व्याख्याता रविंदर सिंह की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed