{"_id":"6894ef6d3929ea0cf50b278f","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-122753-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बसोहली में मनाया राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, दस कारीगरों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बसोहली में मनाया राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, दस कारीगरों को किया सम्मानित
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जानकारी लेते बसोहली विधायक ठाकुर दर्शन सिंह
- फोटो : udhampur news
Link Copied
कठुआ। सहायक निदेशक हस्तशिल्प एवं हथकरघा कार्यालय कठुआ की ओर से बसोहली स्थित 11वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया गया। वीरवार को टीआरसी भवन में आयोजित कार्यक्रम में बसोहली इलाके के हस्तशिल्प व हथकरघा से जुड़े कुल 10 कारीगरों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस बार के राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का विषय स्थायित्व के लिए हथकरघा पर वक्ताओं ने हथकरघा उद्योग की स्थायी प्रथाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। जिसमें बसोहली के विधायक ठाकुर दर्शन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने न केवल वर्ष 2015 में चेन्नई में पहली बार मनाया गए इस दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला, बल्कि उन्होंने हस्तशिल्प व हथकरघा को बढ़ावा देने में भाजपा सरकार की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा बसोहली के स्थानीय हथकरघा उद्योग को बढ़ावा दिए जाने को भी समय की जरूरत बताया। कार्यक्रम का आयोजन सहायक निदेशक हस्तशिल्प एवं हथकरघा डॉ. रोहिणी भी विशेष रूप से उपस्थित रही। उन्होंने कारीगरों को बताया कि विभाग जल्द ही बसोहली स्थित बसोहली पेंटिंग व पशमीना टेस्टिंग प्रयोगशाला स्थापित करने जा रही है। इसके अलावा इलाके में बन रहे सामुदायिक सुविधा केंद्र जल्द तैयार किया जा रहा है। जहां एक सौ से अधिक बसोहली पेंटिंग व हथकरघा से जुड़े कारीगरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय समिति साहिल पश्मीना हस्तशिल्प सहकारी समिति को एक उत्पादक कंपनी के रूप में विकसित करने की योजना पर विभाग कार्य रहा है। यह योजना सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) की रैंप योजना के तहत अमल में लाया जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा फायदा स्थानीय कारीगरों को होगा। इस मौके पर जवाहर नवोदय विद्यालय बसोहली के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना, नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को उत्सव में बदल दिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कारीगरों की उत्कृष्ट शिल्पकला को प्रदर्शित करने वाले स्टॉल भी लगाए गए थे। जिसमें बसोहली पश्मीना और बसोहली पेंटिंग मुख्य आकर्षण के केंद्र बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।