{"_id":"67e5a44268ded7c67905fbdc","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-118667-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनी निर्वाचन क्षेत्र को एसटी का दर्जा दिया जाए : रामेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनी निर्वाचन क्षेत्र को एसटी का दर्जा दिया जाए : रामेश्वर
विज्ञापन
कठुआ। बनी से विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर उन्हें विधानसभा के विभिन्न मुद्दों से अवगत करवाया। डॉ. रामेश्वर ने उपराज्यपाल से इलाके में सुरक्षा सहित सड़क संपर्क, शहीदों का सम्मान और बनी निर्वाचन क्षेत्र को एसटी का दर्जा दिया जाने की मांग की है।
डॉ. सिंह ने बताया कि पिछले दो सालों से विधानसभा बनी में आतंकी घटनाओं में इजाफा हुआ है। ज्यादातर आतंकी घटनाएं ऐसी क्षेत्रों में घटी हैं, जहां सड़क सुविधा नहीं है। पीएमजीएसवाई के तहत निर्मित ज्यादातर मार्ग की चौड़ाई 10 से 12 फुट है। इसमें भी वर्तमान में बहुत सारी सड़कें खस्ताहाल हैं। बनी के आतंकवाद से प्रभावित ऊपरी इलाकों में सड़क संपर्क शून्य है। सेना के जवानों को अपना सामान सिर पर लादकर ले जाना पड़ता है। उन्होंने मांग की है कि उग्रवाद से लड़ने के लिए हर मौसम में यातायात उपलब्ध करवाने के लिए ऊपरी इलाके में गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण किया जाना चाहिए, ताकि सुरक्षाबलों को आतंकवाद से लड़ने में मदद मिल सके। डॉ. सिंह ने बताया कि बनी निर्वाचन क्षेत्र बुनियादी सुविधाओं में पिछड़ा हुआ है। स्थानीय युवाओं में प्रतिभा होने के बावजूद भी यूटी और देश के युवाओं के साथ प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम नहीं हैं। लिहाजा बनी के युवाओं को भी किश्तवाड़ के पाडर, गुरेज आदि के अनुरूप आरक्षण मिलना चाहिए।
उन्होंने मांग की है कि विधानसभा की दोनों तहसीलों को आपस में जोड़ा जाए। बताया कि बनी और लोहाई-मल्हार में कोई सीधा सड़क संपर्क नहीं है। लोहाई-मल्हार से लोगों को पहले बिलावर, फिर बसोहली होते हुए बनी आना पड़ता है। इसके लिए स्थानीय लोगों को दो विधानसभा क्षेत्रों बिलावर और बसोहली से होकर गुजरना पड़ता है। इस क्षेत्र में कई धार्मिक स्थलों, झीलों, घाटियों, जंगलों आदि के साथ पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं लिहाजा उन्होंने इस इलाके में बेहतर सड़क संपर्क बनाने की जरूरत पर जोर दिया।