{"_id":"67e5a14f8187a10d910feb7a","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-118655-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बिजली-पानी की किल्लत के खिलाफ प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बिजली-पानी की किल्लत के खिलाफ प्रदर्शन किया
विज्ञापन
कठुआ। बसोहली की पंचायत नगरोटा प्रेहता के लोगों ने बिजली-पानी की आपूर्ति न होने से संबंधित विभागों के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया है। वीरवार को स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर बिजली विभाग और जलशक्ति विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसमें काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।
स्थानीय लोगों ने कहा कि पिछले पांच दिनों से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है, लेकिन संबंधित विभाग ने अभी तक उसकी मरम्मत नहीं करवाई है। परिणामस्वरूप पिछले कई दिनों से लोग अंधेरे में रहने के लिए मजबूर है। पंचायत के नायब सरपंच अजीत सिंह ने कहा कि पिछले कई दिनों से न तो पंचायत के वार्ड 2 में बिजली है और न पानी का कोई प्रबंध है। इससे स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर की खराबी को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत भी करवा चुके हैं, लेकिन दुर्भाग्य से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सिंह ने बताया कि यही हालात पानी के भी हैं। वार्ड में दो हैंडपंप लगे हुए हैं, लेकिन वर्तमान में एक भी काम नहीं कर रहा है। इसके चलते गांव की औरतों और बच्चों को दो किलोमीटर दूर जाकर बावली से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
नायब सरपंच ने कहा कि एक हैंडपंप पिछले पांच महीनों से बंद पड़ा हुआ है, जबकि दूसरा चार दिन पहले खराब हो गया। इसके चलते स्थानीय लोगों खासकर महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त बसोहली से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द उनके इलाके में पानी और बिजली की बहाली की जाए, ताकि लोगों को राहत मिले। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करेंगे।