फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: आरोपी की गैरहाजिरी के चलते अदालती कार्यवाही पर कोर्ट ने लगाई रोक

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट ने चोरी और साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ करने के एक मामले में आरोपी के लगातार गैरहाजिर होने पर फिलहाल अदालती कार्यवाही पर रोक लगा दी है। आदेश के अनुसार, क्योंकि मामले में आरोपी अभी तक पकड़ा नहीं गया है। जिसके चलते आरोपी के खिलाफ कार्यवाही भी लंबित पड़ी हुई है। लिहाजा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही मामले में विचार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मामला वर्ष 2017 का है। इसमें आरोपी शकूर अहमद पुत्र मोहम्मद अयूब निवासी नलेव मल्हार पर चोरी करने और साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। इसके बाद पुलिस ने आरपीसी की धारा 454/380/201 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की। मामले में चालान 6 दिसंबर 2017 को कोर्ट में पेश किया गया था। आरोपी मामले में जमानत पाने के बाद अदालती कार्यवाही में उपस्थित नहीं हो रहा है। जिसके चलते आरोपी के खिलाफ कई बार गैर-जमानती वारंट जारी किए जा चुके हैं, लेकिन फिर भी अभियुक्त न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ। 30 दिसंबर 2022 को कोर्ट ने अभियुक्त के व्यक्तिगत तथा जमानती बांड भी जब्त कर लिए। हालांकि कोर्ट ने अभियुक्त के खिलाफ उसकी अनुपस्थिति में अभियोजन पक्ष को साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। लेकिन अभियोजन पक्ष ने अभियुक्त की अनुपस्थिति में साक्ष्य प्रस्तुत करने से मना कर दिया। जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी के पकड़े जाने तक अदालती कार्यवाही पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed