फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: समस्या लेकर सचिवालय पहुंचे, अफसर नहीं मिले

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। पंचायत गोविंदसर-ए के वार्ड-4 में अधर में लटक रहा सड़क निर्माण के कार्य को लेकर स्थानीय लोगों का शिष्टमंडल जिला सचिवालय पहुंचा। लोगों ने अपना रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पांच महीने से राजकीय हाई स्कूल से लेकर गुरु रविदास मंदिर तक का सड़क का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। इसको लेकर स्थानीय लोग ने कई बार जिला प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसका नींव पत्थर पांच महीने पहले कठुआ विधायक डॉ. भारत भूषण ने रखा था।
विज्ञापन

शिष्टमंडल में शामिल अंजना ने बताया कि वर्तमान में सड़क की हालत इतनी खराब है कि बरसात में बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने जिस ठेकेदार को काम सौंपा, उसने केवल नाली बना कर कार्य को बीच में ही छोड़ दिया है। इसके चलते मार्ग पर बिछाई गई मिट्टी में बरसात में वहां से निकलना भी मुश्किल होता है। ठेकेदार को बार-बार कहने पर भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो रहा है। जिसे स्थानीय लोगों को खासकर स्कूली बच्चों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे समय पर स्कूल ही नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्कूल बस है कि खस्ताहाल सड़क के चलते घर तक नहीं पहुंच पा रही है। दो किलोमीटर का सफर तय कर बच्चों को स्कूल बस तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं, वार्ड-4 के पूर्व पंच कर्म चंद ने बताया कि पांच महीने पहले गली और नाले के निर्माण को लेकर विधायक डॉ. भारत भूषण ने नींव पत्थर रखा था। जिसके बाद ठेकेदार ने नाले का निर्माण तो करवा दिया, लेकिन सड़क को अधूरा छोड़ दिया है। शिष्टमंडल की अगुवाई करते हुए भाजपा नेता प्रेम नाथ डोगरा ने बताया कि सड़क के लिए जिला प्रशासन ने 18 लाख की राशि भी उपलब्ध करवाई है। इसको बनाने का जिम्मा लोक निर्माण विभाग का है। स्थानीय लोगों ने कई बार मामला संबंधित सहायक अभियंता और जूनियर अभियंता के संज्ञान में लाया है। लेकिन इसके बावजूद भी ठेकेदार सड़क निर्माण पूरा नहीं कर रहा है। इसी के चलते आज शिष्टमंडल जिला उपायुक्त से मिलने पहुंचा था, लेकिन सभी जिला अधिकारी ब्लॉक दिवस के चलते मौके पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने मांग की है कि वित्त वर्ष पूरा होने से पहले सड़क निर्माण पूरा नहीं हुआ तो इसके लिए निर्धारित राशि लैप्स हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed