फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: तेज बारिश ने भिगोया, तूफान ने झकझोरा, जनजीवन अस्तव्यस्त

Sat, 04 Apr 2026 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 04 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
तूफान से उड़ी मकान की छत
बनी में तूफान से एक मकान की छत उड़ी, कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ/बनी/बिलावर । कठुआ, बनी और बिलावर क्षेत्र में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ले ली। शुक्रवार को तेज बारिश, आंधी और गरज के साथ आए तूफान ने जहां जनजीवन प्रभावित किया वहीं कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। बनी सब डिवीजन में तूफान से एक मकान की टिन की छत उड़ गई।
शुक्रवार को जिलेभर में बारिश का दौर शुरू हो गया। शाम होने तक कठुआ के मैदानी इलाकों में पांच एमएम बारिश और पहाड़ी इलाकों में 15 एमएम बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश से पारा लुढ़क गया है। 24 घंटे के भीतर ही अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। बनी सब डिवीजन के टिटवाह इलाके में नील कंठ उफ धनु राम के मकान की टिन की छत तूफान की चपेट में आने से उड़ गई। इस दौरान आसपास कोई भी मौजूद नहीं था। ऐसे में बड़ा हादसा टल गया। बनी, बसोहली और बिलावर के साथ-साथ लोहाई मल्हार के कई इलाकों में तेज हवाओं के बीच बिजली की आंखमिचौली जारी रही। शाम ढलने के बाद भी कई इलाकाें में बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

कोट
शनिवार और रविवार को भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 10 दिन में 50 एमएम बारिश की संभावना है। किसान अगले दस दिन तक मौसम एडवाइजरी का ध्यान रखकर ही फसल की कटाई करें। जिन इलाकों में ज्यादा बारिश होती है पानी की निकासी का प्रबंध किया जाना जरूरी है। अधिकारी ने बताया कि आठ और नौ अप्रैल को तेज आंधी तूफान चलने की संभावना भी है। इससे पकी हुई गेहूं की फसल गिरने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विशाल महाजन, प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र कठुआ
..................

बिलावर में दिन में बारिश और शाम को चला तूफान


शाम सात बजे के बाद बिलावर उपजिला के विभिन्न इलाकों में तूफान का दौर शुरू हो गया। कई पेड़ और शाखाएं टूटने से बिजली ढांचों को नुकसान पहुंचा है। इसके बाद बिजली भी गुल रही। उपमंडल में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। दिन की शुरुआत मौसम साफ रहने के साथ हुई। दोपहर 12 बजे अचानक आसमान पर काली घटाएं छा गईं। तेज हवाएं चली और दोपहर दो बजे के बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई जो 3:00 बजे तक जारी रही। बारिश की वजह से इलाके के तापमान में काफी गिरावट आई जिस की वजह से लोगों को फिर से सर्दी का एहसास हुआ। शुक्रवार को इलाके का अधिकतम तापमान 16 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।

तूफान से उड़ी मकान की छत

तूफान से उड़ी मकान की छत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed