{"_id":"69bda3e63385d95a44006c97","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-130164-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: विश्व जल दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता में वैष्णवी रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: विश्व जल दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता में वैष्णवी रही प्रथम
Sat, 21 Mar 2026 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य पर कठुआ के सूर्या कॉलेज ऑफ एजूकेशन में इंटर कॉलेज पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जल और लैंगिक समानता और जहां जल बहता है, वहां समानता बढ़ती है विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से जल संरक्षण और लैंगिक समानता का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में वैष्णवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सोनिया शर्मा ने द्वितीय और युविका तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कॉलेज प्रशासन ने प्रतिभागियों और निर्णायकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।