फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: स्थानीय कला और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा दे सरकार

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। स्थानीय कला और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कलाकारों के संगठन कलाकार सांझा मंच ने वीरवार को जिला सूचना अधिकारी कठुआ को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस ज्ञापन में स्थानीय कलाकारों की प्रमुख समस्याओं और सरकार से अपेक्षित सहयोग के प्रस्तावों को रेखांकित किया गया है।
ज्ञापन में बताया गया कि स्थानीय कलाकारों को मंचों की कमी, वित्तीय सहायता के अभाव और जिला व ब्लॉक स्तर पर संरचित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आवश्यकता जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से आग्रह किया कि नियमित सांस्कृतिक आयोजनों और जिला स्तरीय उत्सवों के माध्यम से स्थानीय कला को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सहयोगात्मक प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन


जिला सूचना अधिकारी कठुआ, राजिंद्र कुमार डिगरा ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए कलाकारों की वास्तविक मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उभरते कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए प्रयास किए जाएंगे और उनकी चिंताओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ताकि स्थानीय कला को संरक्षित और बढ़ावा दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed