फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: राजपुताना रॉयल्स और ब्रदर इलेवन ने जीते क्वार्टर फाइनल मुकाबले

विज्ञापन
jammu kashmir news
बनी। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से डिग्री कॉलेज बनी की ग्राउंड में वीरवार को टूर्नामेंट के दो मुकाबले खेले गए। पहले क्वार्टर फाइनल में राजपुताना रॉयल्स सार्थली और राइजिंग स्टार्स में मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर राजपुताना रॉयल्स ने पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। राइजिंग स्टार्स ने निर्धारित 10 ओवर में 78 रन बनाए। जवाब में राजपुताना रॉयल्स की टीम ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए लक्ष्य को 9.2 ओवर में 7 विकेट से हासिल कर लिया।
विज्ञापन

दूसरे क्वार्टर फाइनल में चंबा और ब्रदर इलेवन द्रम्मण के बीच मुकाबला हुआ। चंबा ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 10 ओवर में 73 रन बनाए। ब्रदर इलेवन की टीम ने जवाब में 74 रन बनाते हुए मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम किया। क्लब अध्यक्ष सुदेश राजपूत ने बताया कि टूर्नामेंट के अंतिम चरण में अब केवल तीन मुकाबले शेष हैं। शुक्रवार को दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल शिवाय इलेवन और चैलेंजर्स इलेवन, जबकि दूसरा सेमीफाइनल राजपुताना रॉयल्स और ब्रदर इलेवन द्रम्मण के बीच होगा। इसके बाद विजेता टीमों के बीच शाम को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। क्लब की ओर से फाइनल को शानदार और भव्य रूप से आयोजित करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed