फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: विद्या समीक्षा केंद्र पोर्टल पर ऑनलाइन हाजिरी नहीं, 83 स्कूलों को नोटिस

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। जम्मू-कश्मीर सरकार के शिक्षा विभाग ने कठुआ जिले के 83 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ द्वारा उन स्कूलों को भेजा गया है जिन्होंने विद्या समीक्षा केंद्र पोर्टल पर छात्रों की दैनिक उपस्थिति दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

विभाग ने पहले भी कई बार लिखित आदेशों, जूम मीटिंग्स और स्कूल ग्रुप में संदेशों के माध्यम से सभी शैक्षणिक संस्थानों को विद्या समीक्षा केंद्र पोर्टल पर नियमित उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके, 6 अगस्त को जब उच्च अधिकारियों द्वारा पोर्टल का डेटा विश्लेषण किया गया, तो पाया गया कि 83 स्कूलों ने उस दिन छात्रों की उपस्थिति दर्ज नहीं की थी। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इन स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वे दो दिनों के भीतर अपने संबंधित डीडीओ के माध्यम से लिखित जवाब प्रस्तुत करें और यह स्पष्ट करें कि उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। साथ ही, जिले के सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वे विद्या समीक्षा केंद्र पोर्टल पर प्रतिदिन अनिवार्य रूप से उपस्थिति दर्ज करें।
विज्ञापन


...............

इन स्कूलों को जारी हुए नोटिस

हाई स्कूल बांजल, मिडिल स्कूल हाल, हाई स्कूल गुट्टू, प्राइमरी स्कूल चारोटी, प्राइमरी स्कूल डंडी रौलका, प्राइमरी स्कूल डूमिया, प्राइमरी स्कूल खिलोरां, प्राइमरी स्कूल सरगुला, सीजनल प्राइमरी स्कूल सरथल, हाई स्कूल चंडियार, प्राइमरी स्कूल कलोगा धनोई, प्राइमरी स्कूल हाथन, प्राइमरी स्कूल कोटरी, प्राइमरी स्कूल लोअर हमेल, हायर सेकेंडरी स्कूल बनी, प्राइमरी स्कूल चंडिया, गर्ल्स मिडिल स्कूल ढग्गर, प्राइमरी स्कूल चंचला, प्राइमरी स्कूल धग्गर, प्राइमरी स्कूल पिस्स, प्राइमरी स्कूल रेह, मिडिल स्कूल कुनैल, प्राइमरी स्कूल अलैर, प्राइमरी स्कूल कुनाली, प्राइमरी स्कूल पदना, गर्ल्स प्राइमरी स्कूल नानन, मोबाइल प्राइमरी स्कूल बिजानी, प्राइमरी स्कूल मीरपुर जग्गो, प्राइमरी स्कूल भानागर, प्राइमरी स्कूल जनान, प्राइमरी स्कूल टुक्कर, प्राइमरी स्कूल गुज्जर बस्ती, प्राइमरी स्कूल खबल, प्राइमरी स्कूल डबोगा, गर्ल्स प्राइमरी स्कूल धेर, प्राइमरी स्कूल मुस्सल, प्राइमरी स्कूल फंगवाल, गर्ल्स मिडिल स्कूल डुंगाडा, मिडिल स्कूल गल्लक, प्राइमरी स्कूल चिआला, प्राइमरी स्कूल कांगठ, प्राइमरी स्कूल सिम्बली, प्राइमरी स्कूल त्रुंगल, गर्ल्स प्राइमरी स्कूल गूडा कल्याल, प्राइमरी स्कूल पौंगरन, प्राइमरी स्कूल अपर कोमला, प्राइमरी स्कूल मल्लान, प्राइमरी स्कूल सब्बल, प्राइमरी स्कूल सिम्बला, मिडिल स्कूल मधाल, प्राइमरी स्कूल आली, प्राइमरी स्कूल डैन, प्राइमरी स्कूल वासल, गर्ल्स प्राइमरी स्कूल भंगवा, मोबाइल प्राइमरी स्कूल सरंगल, प्राइमरी स्कूल भगवाना चक, प्राइमरी स्कूल जस्सारी, प्राइमरी स्कूल तलोटी, प्राइमरी स्कूल नक्की, प्राइमरी स्कूल गुन्नी, गर्ल्स प्राइमरी स्कूल कोठार, हाई स्कूल रौखला, प्राइमरी स्कूल गोडू, प्राइमरी स्कूल परोला, प्राइमरी स्कूल सांगन, प्राइमरी स्कूल ताप, प्राइमरी स्कूल अरोधा, प्राइमरी स्कूल कारखाना, मिडिल स्कूल बरोला, मिडिल स्कूल कटली, प्राइमरी स्कूल रेडू, प्राइमरी स्कूल छप्पड़, हायर सेकेंडरी स्कूल मल्हार, मिडिल स्कूल सुरग, प्राइमरी स्कूल पनैल, प्राइमरी स्कूल पोमल-ए, प्राइमरी स्कूल टंडयारी, प्राइमरी स्कूल मोहल्ला वरयाम सिंह सांझी, प्राइमरी स्कूल गुज्जर बस्ती चक कान्हा, प्राइमरी स्कूल खब्बल, प्राइमरी स्कूल साईं दी कुल्ली, मोबाइल प्राइमरी स्कूल बन्न बिहारी, प्राइमरी स्कूल पंजौथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed