फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: रिहायशी इलाकों में स्टोन क्रॅशर लगाने पर जताया विरोध

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। कीड़ियां गंडियाल क्षेत्र के रिहायशी इलाके में स्टोन क्रशर लगाए जाने का स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया है। वीरवार को प्रदूषण नियंत्रण विभाग के कार्यालय पहुंचे लोगों ने स्टोन क्रशर को अवैध बताते हुए उसे बंद किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे अमरीक सिंह ने कहा कि रावी दरिया में पहले से चलने वाले स्टोन क्रशरों ने इलाके के पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाया है। मानकों को अनदेखा कर किए जाने वाले खनन के कारण इलाके में भूमिगत जलस्तर इतना नीचे चला गया है कि लोगों को अपनी प्यास भी बुझाने के लिए नए गहरे बोर निकलवाने पड़े। अब रिहायशी इलाके में भी स्टोन क्रशर खोला जा रहा है, जिससे लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रिहायशी इलाके में स्टोन क्रशर को लगाए जाने से पहले स्थानीय लोगों से इसके लिए एनओसी लिए जाने की जरूरत होती है। लेकिन उनके गांव में इसकी जरूरत नहीं समझी गई। लिहाजा इस विषय पर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए आज वह एक पत्र प्रदूषण नियंत्रण विभाग को दे रहे हैं। अगर इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो इसके खिलाफ विरोध वह डीसी के सामने दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर इस सब के बाद भी स्टोन क्रशर को बंद नही किया गया। तो वह लोग अपनी अगली रणनीति पर भी विचार करेंगे। लोगों का मानना है कि रिहायशी इलाके में स्टोन क्रशर बनाए जाने से गंभीर पर्यावणीय संकट सामने आएंगे। जो उनके बच्चों व परिवार के लिए गंभीर संकट बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed