फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: मकवाल में पशु चिकित्सालय नहीं होने से लोग परेशान

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामकोट। विलेज डेवलेपमेंट समिति मकवाल के सदस्यों ने प्रधान मोहिंदर कुमार की अध्यक्षता में माता चिंतपूर्णी मंदिर के प्रांगण में वीरवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गांव की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान सदस्यों ने गांव में पशु चिकित्सालय नहीं होने के कारण करीब 500 से अधिक किसानों को आ रही परेशानियों के प्रति अवगत करवाया और सरकार से मकवाल में पशु चिकित्सालय खोलने की मांग रखी।
विज्ञापन

इसके साथ पंचायत में खस्ता हालत सड़कों की जल्द मरम्मत की मांग भी लोक निर्माण विभाग से की गई। बैठक के दौरान प्रधान महेंद्र कुमार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आती चौगान से उदराल सड़क का मरम्मत कार्य फरवरी 2024 में शुरू हुआ था लेकिन 15 महीने बीत जाने के बाद भी सड़क का कार्य अभी अधर में लटका है और सड़क पक्की नहीं हुई है जिससे आवागमन में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगे कार्य पर भी चर्चा की गई। वरिष्ठ नागरिक चरण दास ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत लगे कार्य में अभी तक गांव में कोई भी जल स्रोत बनकर तैयार नहीं हुआ है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे आगामी दिनों में पानी की आपूर्ति भी बाधित हो सकती है और लोगों को भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान होना पड़ सकता है। वरिष्ठ नागरिकों की इकाई में शामिल सभी सदस्यों ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों का भारतीय सेनाओं द्वारा मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत सरकार को बधाई दी। सेना से सेवानिवृत हुए ओमप्रकाश ने कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का हल नहीं है पाकिस्तान को जो करारा जवाब भारतीय सेना की तरफ से मिला है वह उसे पीढ़ियों तक याद रखेगा। बैठक में चरण दास, डॉक्टर बद्रीनाथ, ज्ञान चंद, तारा चंद, शंकर दास, ख्याल चंद, रतन चंद, राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed