{"_id":"6826320f63287920eb05e1d6","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-120130-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बिलावर के बाजारों में धड़ल्ले से बिक रही है पॉलिथीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बिलावर के बाजारों में धड़ल्ले से बिक रही है पॉलिथीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। कस्बे के मुख्य बाजार और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध का कोई असर नहीं है। सब्जी वाले, ठेले वाले यहां तक कि मार्केट में दुकानदार खुलेआम ग्राहकों को पॉलिथीन में सामान दे रहे हैं। पर्यावरण के लिए खतरनाक साबित होने के बावजूद भी प्लास्टिक का इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि सिंगल यूज पॉलिथीन कम होने के बजाय इसकी मांग बाजारों में और बढ़ती जा रही है। दुकानदार खुले आम ग्राहकों को पॉलिथीन में सामान दे रहे हैं। बिलावर के ज्यादातर इलाके में भी इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। सब्जी मंडी, फल विक्रेताओं और ज्यादातर दुकानों पर पॉलिथीन के कई बंडल रखे हुए हैं और पॉलिथीन का इलाके में खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। मुकेश कुमार, अरुण खजूरिया, प्रदीप और अनिल कुमार ने बताया कि बिलावर कस्बे में सिंगल यूज पॉलिथीन सरेआम बेची जा रही है।
उन्होंने कहा कि इसका प्रमाण इलाके की गलियों और नालियों में बिखरे हुए पॉलिथीन से लगाया जा सकता है। लोगों ने नगर कमेटी से इलाके में बढ़ रहे सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रचलन पर अंकुश लगाने की मांग की है।
कोट
मामला संज्ञान में आया है। जल्द नगर कमेटी की टीम मुख्य बाजार का निरीक्षण करेगी और सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वीरेंद्र पाल सिंह कार्यकारी अधिकारी नगर कमेटी बिलावर