फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: परनाला में युवाओं के खेलने के लिए मैदान नहीं

विज्ञापन
jammu kashmir news
बिलावर। सरकार गांव गांव में खेल मैदान बनाने और युवाओं की रुचि खेल गतिविधियों में बढ़ाने के बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन आज तक सरकार ने परनाला गांव के युवाओं के लिए खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच वीरेंद्र शर्मा, चमन लाल, छोटू सांगड़ा, संजय कुमार, अश्विनी शर्मा, श्यामलाल, कमल कुमार, अतुल गुप्ता, दिनेश मल्होत्रा, शेषपाल, सुमित वर्मा, राजू, रमेश, रतन मिस्त्री, अनिल गुप्ता और वरुण शर्मा ने बताया कि खेल मैदान का उद्देश्य खेलकूद से बच्चों की सेहत सुधारने के साथ-साथ ग्रामीणों को मॉर्निंग वॉक की सुविधा उपलब्ध करवाना है लेकिन उनके गांव में आज तक खेल मैदान नहीं बनाया गया। लोगों ने बताया कि परनाला गांव में सरकार के पास कई कनाल सरकारी भूमि उपलब्ध है जिस पर खेल मैदान बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि गांव में खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण खेल गतिविधियां पूरी तरह से ठप हैं और खेल मैदान नहीं होने की वजह से प्रतिभावान युवा सड़कों पर दौड़ लगाने को मजबूर हैं वहीं अन्य खेलों के खिलाड़ियों की प्रतिभाएं मैदान नहीं होने से दम तोड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि खेल मैदान के अभाव के कारण गांव के होनहार खिलाड़ियों की प्रतिभा दबी रह जा रही हैं। लोगों ने बताया कि सरकार प्रत्येक गांव में खेल मैदान बनाने के दावे करती है लेकिन हकीकत यह है कि आज तक उनके गांव में खेल मैदान नहीं बनाया गया। लोगों ने सरकार से मांग की कि परनाला गांव में खेल मैदान बनाने के लिए जल्द किसी सरकारी जगह को चिन्हित किया जाए और राशि स्वीकृत करके खेल मैदान बनाया जाए ताकि गांव के खिलाड़ियों को खेल मैदान की सुविधा उनके इलाके में ही मिल सके और गांव के खिलाड़ी जिला और प्रदेश स्तर पर आयोजित करवाई जाने वाली प्रतियोगिताओं में दम खम दिखा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed