फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: संजवाल टीम बनी टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन, मिंडा टीम को हराया

विज्ञापन
jammu kashmir news
विजेता टीम ट्रॉफी के साथ। - फोटो : kathua news
बनी। दौल्का क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट आज सफलता के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। आज का फाइनल मुकाबला मिंडा टीम और संजवाल टीम के बीच खेला गया, जिसमें संजवाल टीम ने शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में संजवाल टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए मिंडा टीम ने 10 ओवर में 97 रन बनाए। जवाब में संजवाल टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

इस टूर्नामेंट में मैन ऑफ द टूर्नामेंट संजवाल टीम के धीरज कुमार को घोषित किया गया, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 80 रन बनाए और 10 विकेट भी लिए। वहीं फाइनल के मैन ऑफ द मैच रहे मोहम्मद अजहर, जिन्होंने 3 ओवर में केवल 15 रन देकर 3 अहम विकेट झटके। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक जीवनलाल मौजूद रहे। उन्होंने कहा, बनी क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, उन्हें सिर्फ एक मंच की ज़रूरत है। हम यहां खेल मैदान की मांग अवश्य उठाएंगे। इस अवसर पर पूर्व सरपंच शिवलाल, फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के सदस्य और कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। टूर्नामेंट के आयोजक रमेश रजवाल ने कहा, हमारा उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेल के माध्यम से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर देना है। भविष्य में इस टूर्नामेंट को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed