{"_id":"68111d1e976e42ce030b8374","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-119717-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कठुआ में स्थापित होगी प्रदेश की पहली सरकारी क्षेत्र की पोल्ट्री और मछली फीड इकाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कठुआ में स्थापित होगी प्रदेश की पहली सरकारी क्षेत्र की पोल्ट्री और मछली फीड इकाई
विज्ञापन
पोल्ट्री और मछली फीड इकाई का जारी निर्माण कार्य।
- फोटो : kathua news
कठुआ। जम्मू कश्मीर में पहली सरकारी क्षेत्र की पोल्ट्री और मछली फीड उत्पादन इकाई कठुआ में स्थापित होने जा रही है। लगभग 8 करोड़ से इस इकाई का निर्माण शहर से सटे औद्योगिक क्षेत्र भागथली में किया जा रहा है।
यह इकाई जम्मू-कश्मीर में पोल्ट्री और मछली फार्मिंग को बढ़ावा देने के तहत लगाई जा रही है। आईआईटी जम्मू के सहयोग से जेके स्टेट एग्राे इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से शुरू की गई योजना के पूर्ण होने पर इस प्लांट में प्रतिदिन 36 मीट्रिक टन फीड का उत्पादन किया जा सकेगा।
इससे जम्मू कश्मीर में पोल्ट्री और मत्स्य पालन उद्योग को उच्च गुणवत्ता वाला फीड उपलब्ध होगा।
जेके स्टेट एग्राे इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड की ओर से भागथली में फीड इकाई का निर्माण इसी सप्ताह शुरू कर दिया गया है। प्रारंभिक चरण में इमारत का निर्माण होगा और परियोजना को एक साल के भीतर सक्रिय करने के लिए काम जारी है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कृषि और पशुपालन क्षेत्र के विकास की दिशा में उठाए जाने वाले इस कदम के तहत भागथली स्थित कृषि विभाग के मंडी परिसर में दस कनाल भूमि चिह्नित की गई थी। इसमें करीब चार करोड़ रुपये परिसर के निर्माण पर और इसके बाद 3.5 करोड़ रुपये इकाई की मशीनरी पर खर्च किए जाएंगे। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में तेजी से बढ़ रहे पोल्ट्री और मत्स्य पालन उद्योग के लिए अभी तक जो भी फीड उपलब्ध है। उसका निर्माण प्रदेश के बाहर की निजी इकाइयों द्वारा किया जा रहा है। अब पहली बार स्थानीय स्तर पर फीड का निर्माण शुरू होने से इस उद्योग से जुडे़ लोगों को लाभ मिलेगा और पशुपालन तथा मत्स्य पालन क्षेत्र की उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। इसके साथ ही, नए रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे।