फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: भंडार के वार्ड नंबर-3 के लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर

विज्ञापन
jammu kashmir news
बनी। बनी के दूर दराज भंडार क्षेत्र के वार्ड नंबर-3 में साफ पानी की भारी किल्लत से लोग बेहद परेशान हैं। लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि 20 वर्ष पूर्व यहां पाइपलाइन बिछाई गई थी, 5 वर्ष पहले पाइपलाइन की मामूली मरम्मत जरूर हुई थी, मगर आज भी अधिकांश पाइपलाइन ज़मीन के ऊपर पड़ी हुई है, जिससे आए दिन पाइप फटने और टूटने की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्र की आबादी इस समय 100 से अधिक है, लेकिन हालात यह हैं कि लोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि मजबूरी में वे गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं। लगभग 4 किलोमीटर दूर स्थित एक नाले से पानी लाकर इस पाइपलाइन के माध्यम से क्षेत्र में पहुंचाया जाता है, लेकिन यह पानी भी स्वच्छ नहीं होता, जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है। साफ पानी की सप्लाई न होने के कारण लोग गंदा पानी पीने को ही मजबूर हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी ठाकुर सिंह ने कहा, हम हर रोज पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। गर्मियों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। कोई स्टोरेज टैंक भी नहीं है, और जो पाइपलाइन है वह भी पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलेश कुमार ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, सरकार दावा करती है कि हर घर तक नल से जल पहुंचाया जा रहा है, लेकिन हमारे वार्ड में आज तक जल जीवन मिशन का कोई भी लाभ नहीं मिला। हमारे घरों तक एक बूंद भी सरकारी पाइप से स्वच्छ पानी नहीं पहुंचा है।

काका राम ने चिंता जताते हुए कहा, जल जीवन मिशन के तहत वादे तो बहुत किए गए, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि यहां कोई नई पाइपलाइन नहीं बिछाई गई और लोग आज भी टूटी-फूटी पुरानी पाइप से गंदा पानी लाने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि जल जीवन मिशन के तहत बनाए गए रिजर्वायर्स और अन्य सुविधाओं का कोई लाभ उन्हें नहीं मिल पाया है। इस वार्ड के लोग अभी भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं और पानी जैसी अनिवार्य जरूरत के लिए संघर्ष कर रहे हैं।


लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस क्षेत्र में नई पाइपलाइन बिछाई जाए। स्वच्छ पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और वार्ड नंबर-3 को जल जीवन मिशन के लाभों में प्राथमिकता से शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed