{"_id":"67e6f552abd97497bc0e0671","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-118694-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हड़ताली कर्मी काम पर लौटे, पेयजल सप्लाई बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हड़ताली कर्मी काम पर लौटे, पेयजल सप्लाई बहाल
विज्ञापन
बिलावर। पीएचई यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले पिछले 8 दिनों से हड़ताल पर डटे जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी शुक्रवार को फिर से काम पर लौट आए। जलशक्ति विभाग के मंत्री जावेद अहमद राणा से मिले आश्वासन के बाद शुक्रवार को बिलावर उप मंडल के ज्यादातर इलाकों में पेयजल सप्लाई बहाल हो गई। इससे लोगों को काफी राहत मिली।
बता दें कि अस्थायी कर्मियों की हड़ताल के कारण उपमंडल के 50 फीसदी से अधिक इलाकों में पेयजल सप्लाई बाधित रहने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा था और जिन इलाकों में पेयजल सप्लाई प्रभावित थी उन इलाकों के लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा था।
हड़ताल वापस लेने के बाद इलाके में तैनात सभी अस्थायी कर्मचारी काम पर लौट आए। इसके बाद पिछले कई दिनों से बंद पड़े पंपिंग स्टेशनों पर फिर से पंपिंग की गई और ज्यादातर इलाके में पेयजल सप्लाई को बहाल कर दिया गया।