फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: मडून पंचायत में सेना तैनात करने की मांग

विज्ञापन
jammu kashmir news
बिलावर। मडून पंचायत के लोगों ने सरकार से उनकी पंचायत में सेना की तैनाती करने की मांग की है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह, दर्शन कुमार, दुकानदार बलवीर सिंह और मिट्ठू ने बताया कि मडून पंचायत का इलाका काफी संवेदनशील है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंचायत के वार्ड तीन मोहल्ला हनोग मे प्रसिद्ध चंडी मां का मंदिर है जहां पर पहले पांच नवरात्रों में मेले का आयोजन होता है और मंदिर में महामाई का आशीर्वाद लेने के लिए अलग-अलग इलाकों के सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पंचायत इच्छू नाले से सटी हुई है और 9 मार्च को इसी नाले में तीन निर्दोष लोगों के शव बरामद होने के बाद ज्यादातर लोग डरे और सहमे हुए हैं और लोगों के दिलों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान चंडी माता के मंदिर में पहुंचने वाले भक्त इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं। लोगों ने सरकार से मांग की है कि चैत्र नवरात्रों से पहले उनकी पंचायत में सेना को तैनात किया जाए ताकि इलाके के लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed