फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: जलशक्ति कर्मियों ने कहा, 10 दिन में मांगें नहीं मानीं तो प्रदर्शन उग्र करेंगे

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामकोट। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने वीरवार को सेक्शन हेडक्वार्टर नगरोटा गुजरू में एकत्रित होकर पिछले 8 दिन से चली आ रही काम छोड़ हड़ताल को खत्म करने का निर्णय लिया है। बता दें, कर्मचारियों ने अपनी मांगों में नियमितीकरण और बकाया वेतन को लेकर यूनाइटेड फ्रंट जम्मू के आवाहन पर 20 मार्च को कामछोड़ हड़ताल का निर्णय लिया था। इसके बाद कर्मचारी हर रोज जम्मू में अपनी मांगों को मनवाने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे थे। अब कर्मचारियों ने अपनी कामछोड़ हड़ताल को खत्म करने का निर्णय लिया। जलशक्ति मंत्री जावेद अहमद राणा ने कर्मचारियों की मांगों पर सहमति जताई और जल्द उन्हें उनके हक का आश्वासन दिया। कर्मचारियों ने कहा कि 10 दिन के भीतर यदि कोई सकारात्मक कदम सरकार की ओर से उठाया जाता है तो वह स्वागत करेंगे, अन्यथा वह एक बार फिर अपने उग्र प्रदर्शन को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर यूनाइटेड फ्रंट के सदस्यों महेंद्र सिंह मनकोटिया, सुशील कुमार, कमल किशोर आदि मौजूद रहे। इसके संबंध में पीएचई इंप्लाइज एसोसिएशन बिलावर के अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने जलशक्ति मंत्री के फैसले का स्वागत करते हुए जल्द कर्मचारियों को उनका हक मिलने की आशा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed