फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: बीस मिनट देरी से पहुंच रहे शिक्षक, स्पष्टीकरण लेने के निर्देश

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। सरकारी स्कूलों में बायोमीट्रिक हाजिरी के बाद भी शिक्षकों की लेटलतीफी थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही मामला बायोमीट्रिक अटेंडेंस की जांच के लिए गठित कमेटी की ओर से औचक जांच में सामने आया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हायर सेकेंडरी स्कूल जखबड़, हायर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स कठुआ, हायर सेकेंडरी स्कूल बॉयज कठुआ, हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर और हायर सेकेंडरी स्कूल कठेरा के स्टाफ को दस से बीस मिनट देरी से हाजिरी मार्क करते पाया गया है। शिक्षकों की लेट लतीफी का मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रधानाचार्याें को बायोमेट्रिक उपस्थिति में पाई गई अनियमितताओं पर निर्देश जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारियों ने अक्सर अपनी उपस्थिति 10-20 मिनट देर से दर्ज की और समय से पहले छोड़ दी, जो उपस्थिति पोर्टल पर दर्ज है।
विज्ञापन

सीईओ ने संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने और इस प्रकार की लापरवाही रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि भविष्य में अनुशासन का पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे चार दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट सीईओ कार्यालय में जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed