फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: किशनपुर प्रीमियर लीग का चैंपियन बना 11 टाइटन अप्पर बग्गन

विज्ञापन
jammu kashmir news
बिलावर। किशनपुर प्रीमियर लीग अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता का वीरवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें 11 टाइटन अप्पर बग्गन की टीम ने कोटी की टीम को 7 विकेट से हराकर फाइनल पर कब्जा जमा लिया। कोटी 11 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवर के मैच में कोटी की टीम ने पांच विकेट गंवाकर 117 रन बनाए। कोटी के बल्लेबाज कृष्ण ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 50 रन बनाए, वहीं सक्षम ने 25 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

अप्पर बग्गन 11 के गेंदबाज कवित ने दो विकेट लिए। निर्धारित 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करने बग्गन 11 की टीम के खिलाड़ियों ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित लक्ष्य को 10वें ओवर में पूरा कर लिया। बग्गन की टीम ने 7 विकेट से मैच जीत कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। अप्पर बग्गन के कप्तान कवित ने 45 रनों की नाबाद पारी खेली और दो विकेट चटकाए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। आयोजकों की ओर से विजेता और उपविजेता रहने वाली टीमों को मेडल, ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजक रिकी, सुमित, इंद्रजीत, अंकु और अतुल ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed