{"_id":"67dc72a2c6413ff49d018226","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-118428-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: परनाला गांव में खेल मैदान की सुविधा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: परनाला गांव में खेल मैदान की सुविधा नहीं
विज्ञापन
बिलावर। सरकार गांव-गांव में खेल मैदान बनाने और युवाओं की रुचि खेल गतिविधियों में बढ़ाने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन आज तक सरकार ने परनाला गांव के युवाओं के लिए खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई।
पूर्व सरपंच वीरेंद्र शर्मा, चमन लाल, छोटू सांगडा, संजय कुमार, अश्विनी शर्मा, श्यामलाल, कमल कुमार, अतुल गुप्ता, दिनेश मल्होत्रा, शेषपाल, सुमित वर्मा, राजू, रमेश, रतन मिस्त्री, अनिल गुप्ता और वरुण शर्मा ने बताया कि खेल मैदान का उद्देश्य खेलकूद से बच्चों की सेहत सुधारने के साथ-साथ ग्रामीणों को मॉर्निंग वॉक की सुविधा उपलब्ध करवाना है लेकिन उनके गांव में आज तक खेल मैदान नहीं बनाया गया।
लोगों ने बताया कि परनाला गांव में सरकार के पास कई कनाल सरकारी भूमि उपलब्ध है जिस पर खेल मैदान बनाया जा सकता है। लोगों ने कहा कि गांव में खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण खेल गतिविधियां पूरी तरह से ठप हैं। लोगों ने सरकार से मांग की कि परनाला गांव में खेल मैदान बनाने के लिए जल्द किसी सरकारी जगह को चिन्हित किया जाए और राशि स्वीकृत करके खेल मैदान बनाया जाए।