फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: साब, साडे घर च त्रै महीने दा पानी नेईं आया एै

विज्ञापन
jammu kashmir news
ब्लॉक दिवस के दौरान एडीसी को अपनी समस्या बताते हुए ग्रामीण - फोटो : kathua news
कठुआ। साब, साडे घर च त्रै महीने दा पानी नेईं आया एै। तुस इत्थै आए ओ, मेद है जे साडी मुश्किल बी हल होई जाग। यह बात चक गदाधर में आयोजित ब्लॉक दिवस कार्यक्रम के दौरान विमला देवी ने कही। वहीं , गांव के विशंभर दास ने अपने जर्जर घर की हालत बयान करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिए जाने की मांग रखी।
विज्ञापन

बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से चक गदाधर पंचायत में साप्ताहिक ब्लॉक दिवस कार्यक्रम के तहत जनता दरबार लगाया गया। इस दौरान एडीसी कठुआ रंजीत सिंह ने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन

ब्लॉक दिवस में बडाला की पूर्व सरपंच शुभकरणी ने कठुआ जखबड़ मार्ग की चन्नग्रां और शेरपुर खड्ड के कॉजवे पर कोई सुरक्षा दीवार न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह सड़क एक बड़े क्षेत्र को जोड़ती है। एक ओर जिला मुख्यालय और दूसरी ओर से हाइवे से जोड़ने वाली इस सड़क पर बनाए गए कॉजवे पर निर्माण के दौरान जो पिलर बनाए गए थे। समय के साथ उनका नामोनिशान भी मिट गया है। इससे कई वाहन कॉजवे से नीचे भी गिर चुके हैं। उन्होंने शेरपुर खड्ड के साथ बने श्मशान घाट की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध करने व इलाके के बच्चों के लिए खेल मैदान विकसित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस मौके पर ग्रामीण ईशांत शर्मा ने इलाके में बढ़ते नशे के कारोबार व अन्य समस्याओं को उठाते हुए कहा कि ब्लॉक दिवस है तो विभाग भी पहुंचे हैं। लेकिन साल भर कोई भी अधिकारी इन तीन पंचायतों में सुध लेने तक नहीं आता है। कहा कि नशे का कारोबार चरम पर है, पुलिस कार्रवाई भी करती है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई जागरूकता कार्यक्रम नहीं किया गया। शहर से सटी सहार खड्ड में शहर का कचरा ग्रामीण इलाकों से सटकर फेंके जाने का मुद्दा भी उठाया गया।

इस मौके पर एडीसी कठुआ रंजीत सिंह ने कहा कि ब्लॉक दिवस का उद्देश्य लोगों तक पहुंचकर उनकी शिकायतों को सुनना है। इसके अलावा सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी और सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने लोगों द्वारा उठाई गई मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए सभी मुद्दों के समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित विभागों को मौके पर ही निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों को प्राथमिकता देने और उनका समय पर निवारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस मौके पर सीपीओ रंजीत ठाकुर, जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी मंगत राम शर्मा, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रैणा, बिजली विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता सुनील कुमार शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed