फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक रामेश्वर सिंह का पुतला जलाया

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुतला फूंकते भाजयुमो कार्यकर्ता। - फोटो : kathua news
बिलावर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का गुस्सा बनी के विधायक के खिलाफ बुधवार को फूट पड़ा। दोपहर 12:00 बजे के करीब बिलावर के फिंतर चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जिन्होंने बनी के विधायक डॉक्टर रामेश्वर सिंह का पुतला जलाकर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल मोहित गुप्ता, पीयूष रैना, सुमित वैद, विशाल शर्मा, सुदेश पुरोहित, मनजीत शर्मा, राकेश कुमार और सुरेंद्र कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में मंगलवार को बनी के विधायक ने केंद्र सरकार और हिंदु संगठनों के खिलाफ जो बयानबाजी की है उसकी वह आलोचना करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एकीकरण की बात करती है लेकिन बनी के विधायक ने भाजपा पर आरोप लगाए हैं कि भारतीय जनता पार्टी देश को तोड़ने में लगी हुई है और जम्मू कश्मीर प्रदेश में हिंदू मुस्लिम भाईचारा खत्म हो रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोगों द्वारा चुने गए एक जनप्रतिनिधि को इस प्रकार की बयानबाजी करने से परहेज करना चाहिए। जिस प्रकार की बयानबाजी बनी के विधायक ने केंद्र सरकार के खिलाफ और हिंदू संगठनों के खिलाफ की है उसको भारतीय जनता युवा मोर्चा बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदर्शनकारियों ने बनी के विधायक के खिलाफ नारेबाजी करके विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed