{"_id":"67c89bc175dbbb45910f0186","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-117989-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: नया मिनी बस अड्डा दो साल बाद भी शुरू नहीं हुआ, लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: नया मिनी बस अड्डा दो साल बाद भी शुरू नहीं हुआ, लग रहा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। नगरी कस्बे में बनाया गया मिनी बस अड्डे को दो साल बाद भी सुचारू नहीं हो पाया है। इसके चलते कस्बे की यातायात समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। कस्बे के बीचोंबीच सबसे व्यस्त चौक बत्ती मौड़ और गर्ल्स हाई स्कूल से ही ज्यादातर बसों और मिनी बसों का संचालन होता है। जिसके कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।
माई टाउन माई प्राइड योजना के तहत कस्बे को जाम से मुक्ति दिलवाने और यातायात को सुचारू बनाने के लिए ही शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से कस्बे के बाहर पीर बाबा छत्त शाह मजार के पास नये मिनी बस का निर्माण करवाया गया था। लगभग 73 लाख 17 हजार की लागत से बने मिनी बस अड्डा और शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण किया गया था। दो चरणों में विकसित हुए मिनी बस अड्डा और शॉपिंग कांप्लेक्स में नाले के दोनों तरफ मिनी बसों को खड़ा करने सहित कुल चार हॉल और छह दुकानों का निर्माण करवाया गया है। इसमें पहले चरण में 43 लाख से चार हाॅल सहित बस अड्डे का निर्माण वर्ष 2021-22 में पूरा करवा लिया था। वहीं, अगले चरण में नाले के दूसरी और 30 लाख और 17 हजार की लागत से छह दुकानों सहित बस अड्डे का निर्माण करवाया गया था। निर्माण कार्य पूरा हुए दो साल हो चुके हैं, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अभी तक न तो बस अड़्डे को सुचारू बनाया गया है, और न ही अभी तक शॉपिंग कांप्लेक्स में बनी दुकानों का बोली हुई है।
मिनी बस अड्डा सुचारू होने से कस्बे को मिलेगी जाम से राहत
पंजाब से सटे नगरी कस्बे में अभी तक गाड़ियों के रुकने के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं थी। इसके चलते ज्यादातर यात्री वाहन को बत्ती मोड़ और गर्ल्स हाई स्कूल के साथ लगते चौक पर रुकना पड़ता है। इसकी वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है। पंजाब से सटे होने से इस कस्बे में न केवल जिला मुख्यालय की बसों का आना जाना होता है, बल्कि जहां से पंजाब की ओर भी दिन में कई बसें चलती हैं। वहीं, जम्मू शहर की ओर से जाने वाली बस सर्विस वाया कोटपुन्नू से चड़वाल और नगरी कस्बे से चलने वाली बसें वाया जखबड़-पल्ली से जम्मू जाने के लिए नियमित सर्विस उपलब्ध हैं। इसके चलते अक्सर यातायात की असुविधा बनी रहती है। इस उद्देश्य से ही बस अड्डा को कस्बे के बाहर बनाया गया है, ताकि गंतव्य की ओर जाने वाले वाहन ही जरूरत पड़ने पर कस्बे में प्रवेश मिल सके।
विज्ञापन
कोट
कस्बे में बने मिनी बस अड्डा के अंतर्गत शॉपिंग कांप्लेक्स की जल्द बोली लगने जा रही है। इसके लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग से बोली की अनुमति मिल चुकी है। जैसे ही शॉपिंग कांप्लेक्स की दुकानों की बोली पूरी होगी। उसके बाद जिला प्रशासन की ओर से आदेश पारित करवाकर सभी यात्री वाहनों की वहां रुकने और सुचारू बनाने की कवायद शुरू करवा दी जाएगी। उम्मीद है कि यह प्रक्रिया अगले एक महीने में पूरी करवा ली जाएगी।
-पृथ्वीराज सांगड़ा, कार्यकारी अधिकारी नगर कमेटी नगरी परोल।