{"_id":"67c89bde359feaca620e2e74","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-117988-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: धार रोड पर एक किलोमीटर सड़क पर गड्ढे, लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: धार रोड पर एक किलोमीटर सड़क पर गड्ढे, लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट। धार सड़क कंधारनू इलाके में करीब 1 किलोमीटर सड़क मार्ग पर पड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। यह सड़क पिछले करीब एक वर्ष से खस्ता हालत में होने के चलते कई बार वाहन चालक अपना संतुलन खो बैठते हैं। इससे बड़े हादसे का डर बना रहता है।
लोगों के कई बार विभाग को अवगत करवाया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि दो पहिया वाहन चालकों के लिए यह सड़क मार्ग पिछले लंबे समय से एक मुश्किल बना हुआ है। सड़क पर गहरे गड्ढे होने के चलते बारिश के दौरान उनमें जल भर जाता है, जिस कारण गड्ढे नहीं दिखने के कारण कई बार वाहन चालक अपना संतुलन को बैठते हैं।
बताते दें, क्षेत्रीय दृष्टिकोण से यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है जो तहसील बिलावर, तहसील मजालता और तहसील रामकोट से यात्रियों के लिए आवागमन का मुख्य मार्ग है। इस पर कई यात्री वाहनों के माध्यम से हर रोज जम्मू, कठुआ, उधमपुर आदि शहरों का आवागमन करते हैं। सड़क की खराब अवस्था सबके लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क से कई निजी वाहनों के साथ यात्री वाहन हर रोज आवाजाही करते हैं लेकिन सड़क की खस्ता हालत बीआरओ विभाग को लंबे समय से नहीं दिख रही है। कंधारनू से पूर्व रेंज अधिकारी रोमेश कुमार, कृष्ण चंद्र, सुमेश शर्मा, अशोक कुमार, दिलीप सिंह आदि ने बीआरओ विभाग से जल्द सड़क पर तारकोल बिछाने की मांग रखी है।