{"_id":"67bcb2f4bede02963602b374","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-117712-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बिलावर में छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बिलावर में छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पांच दिवसीय आत्मरक्षा कक्षा की सोमवार को शुरुआत हो गई। बिलावर के इंडोर स्टेडियम स्टेडियम में आयोजित कक्षा मे बिलावर, महानपुर , भड्डू, मल्हार और बसोहली शिक्षा जोन के अलग-अलग स्कूलों की 85 छात्राओं ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मौजूद युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारियों ने छात्राओं को ताइक्वांडो और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जिससे वह विपरीत परिस्थितियों में साहस और आत्मविश्वास के साथ अपना बचाव कर सकें। कक्षा के दौरान छात्राओं को फ्रंट किक, फ्रंट पंच और हुक पंच की तकनीकें सिखाईं। छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण मिला जिससे छात्राएं बेहद उत्साहित नजर आई और छात्राओं ने पूरे समर्पण के साथ ताइक्वांडो और मार्शल आर्ट सीखा। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारियों ने छात्रों को महिला सशक्तीकरण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी ताकि बालिकाएं आत्मनिर्भर और सुरक्षित बन सकें। छात्राओं ने आत्मरक्षा में गहरी रुचि दिखाई और पूरे मनोयोग से सभी तकनीकें सीखीं। जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर राजीव खजूरिया ने बताया कि युवा सेवा एवं खेल विभाग के जिला अधिकारी सुनील सिंह के निर्देश पर पांच दिनों के लिए कक्षा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी से शुरू हुई कक्षाओं का समापन 28 फरवरी को होगा। इस मौके पर इंचार्ज जोनल फिजिकल एजुकेशन मल्हार ओम प्रकाश और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के मैदानी कर्मचारी मौजूद रहे।