{"_id":"67bcb307da9a801f8b0c5f0e","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-117710-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: लाखडी से जसधार सड़की की खस्ता हालत से वाहन चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: लाखडी से जसधार सड़की की खस्ता हालत से वाहन चालक परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट। लाखडी से जसधार तक जाने वाली सड़क की खस्ता हालत से वाहन चालक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि मरम्मत के अभाव में सड़क कई जगह उखड़ गई है और जगह-जगह सड़क पर गड्ढे बन चुके हैं जिस कारण आवागमन में लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कई वर्ष बीत चुके हैं जब इस सड़क पर संबंधित विभाग की ओर से तारकोल बिछाया गया था। लगभग 3 किलोमीटर लंबी यह सड़क इलाके के कई ग्रामीण क्षेत्रों को धार मुख्य सड़क से जोड़ने का कार्य करती है। इसके साथ हर रोज सैकड़ों विद्यार्थी निजी और सरकारी स्कूलों के साथ राजकीय डिग्री कॉलेज बिलावर पहुंचने के लिए भी इसी सड़क से आवागमन करते हैं वह भी सड़क की जर्जर अवस्था से जूझ रहे हैं।
स्थानीय ई-रिक्शा चालकों ने भी बताया कि सड़क कई जगह बदहाल स्थिति में है और दिन में सड़क पर से आवागमन करते समय परेशानियों से दो-चार हो रहे हैं। पूर्व पंच कुलदीप कुमार, ईश्वर दास, संजीव, खुशपाल, प्रिंस आदि ने लोक निर्माण विभाग से मांग रखी कि जल्द सड़क के निर्माण कार्य के अंतर्गत तारकोल बिछाई जाए ताकि वाहनों का सड़क पर से आवागमन सुगमता से चलता रहे।
विज्ञापन
इस संबंध में सहायक कार्यकारी अभियंता हीरानगर विशाल डोगरा ने बताया कि सड़क के मरम्मत करवा दी जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। उन्होंने आगामी वित्त वर्ष में कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया।