{"_id":"679138866420f0bbd90495bf","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-116794-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूबसूरत छटा : रंग बिरंगी लाइटों से रोशन हुआ बसोहली का अटल सेतु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूबसूरत छटा : रंग बिरंगी लाइटों से रोशन हुआ बसोहली का अटल सेतु
विज्ञापन
रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाता अटल सेतु।
- फोटो : kathua news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। बुधवार को रंजीत सागर झील का नजारा बदला हुआ नजर आया। अंधेरा होने के साथ ही अटल सेतु रोशन हो गया। इसे रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।
145 करोड़ की लागत से एक दशक पहले तैयार किए गए केबल आधारित इस 592 मीटर लंबे पुल का यह खूबसूरत नजारा न सिर्फ बसोहली बल्कि चंबा-पठानकोट हाईवे के साथ 60 किलोमीटर दूर से भी आकर्षक दिखाई देगा।
बुधवार को पुल पर 25 लाख की लागत से लगाई गई लाइटों का उद्घाटन निदेशक एंटी करप्शन ब्यूरो शक्ति कुमार पाठक, विधायक दर्शन ठाकुर और डीसी कठुआ ने किया।
डीसी कठुआ ने कहा कि इन लाइटों की सुरक्षा को बनाए रखने और अटल सेतु की खूबसूरती को कायम रखना स्थानीय नागरिकों को जिम्मेदारी होगी। शक्ति पाठक ने कहा कि बसोहली कस्बे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन का कदम सराहनीय है। दीवारों पर हेरीटेज आर्ट के अलावा बसोहली के अटल सेतु को खूबसूरत रोशनी से जगमगाया गया है।
उन्होंने कहा कि यह मार्ग पुराने वैभव में लौटेगा और रोजगार के साथ साथ यहां रोजगार की संभावनाएं और भी बढेंगी। बसोहली विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस से पहले इस पुल को रोशन करने का काम किया गया है। यह बसोहली के लिए एक तोहफा है और देशभर से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करेगा। कहा कि अटल सेतु की खूबसूरत छटा दूर से ही पर्यटकों को आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन
इसका नजारा रंजीत सागर झील में पर्यटन को विस्तार देने का काम करेगा। हिमाचल के चंबा, डल्हौजी, भरमौर, पांगी, मणिमहेश, खजियार की ओर पठानकोट से जाने वाले पर्यटकों को यह नजारा 60 किलोमीटर दूर से ही दिखाई देना शुरू हो गया है। वहीं कठुआ से बिलावर, महानपुर और बनी सब डिवीजनों को जाने वाले पर्यटक भी इसका मनमोहक नजारा आने वाले दिनों में देख सकेंगे।