{"_id":"6750acb0abfa2bd7ed06f257","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-115456-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सड़क की मरम्मत ठीक से न होने से भड़के लोग, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सड़क की मरम्मत ठीक से न होने से भड़के लोग, की नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। किशनपुर गांव के लोगों का गुस्सा बुधवार को पीएमजीएसवाई के खिलाफ फूट पड़ा। लोगों ने संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
पूर्व पंच सूरम सिंह के नेतृत्व में लोगों ने कहा कि बिलावर-कटली सड़क के पहले 10 किलोमीटर की मरम्मत का कार्य शुरू किया है लेकिन सही तरीके से सड़क की मरम्मत नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर गहरे गड्ढे थे उन स्थानों को सही तरीके से नहीं भरा गया। साथ ही सड़क किनारे बर्म फीलिंग भी नहीं की गई। इससे सड़क पर आम जनता का चलना बहुत मुश्किल हो गया है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क की मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है जो सही नहीं है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों की ठेकेदार से मिलीभगत के आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस सड़क पर दूर दराज पहाड़ी इलाके की 30000 से अधिक आबादी निर्भर है और सैकड़ों की संख्या में इस सड़क पर हर दिन वाहन चलते हैं। मौजूदा समय में सड़क किनारे बर्म फीलिंग नहीं होने की वजह से सड़क बिल्कुल संकरी हो गई है जिससे आम जन का सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने जिला उपायुक्त से मांग की कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाए ताकि सरकार की ओर से खर्च किए गए पैसे का लोगों को सही फायदा मिल सके। प्रदर्शनकारियों में पवन वर्मा, नरेश गुप्ता, विद्यासागर, पवन कुमार, रविंदर, राम कुमार, सरदारी लाल, रिकी आदि मौजूद रहे।