फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   JAMMU KASHMIR NEWS

Kathua News: रामकोट में कच्ची सड़क पर गड्ढों से लोग परेशान

विज्ञापन
JAMMU KASHMIR NEWS
रामकोट। विलंगा वाया एससी और ओबीसी मोहल्ला वार्ड 7 टरबल इलाके तक जाने वाली सड़क के कच्चा होने के चलते स्थानीय राहगीर और वाहन चालक परेशान हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि कच्ची सड़क के निर्माण कार्य के लिए 26 जुलाई 2024 को जिला विकास परिषद सदस्य नगरोटा गुजरु नारायण दत्त और स्थानीय सरपंच ने उद्घाटन भी कर दिया था। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग हीरानगर की ओर से कार्य शुरू नहीं किया गया।
यह सड़क धार-पनताल से टरबल इलाके तक लगभग 2 किलोमीटर तक फैली हुई है जो गांव के मध्य से निकलते हुए लगभग दो हजार आबादी के लिए आवागमन का मुख्य मार्ग है। सड़क के कच्चा होने के चलते जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं जिससे दोपहिया वाहनों के साथ अन्य वाहनो का आवागमन सड़क पर बंद है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रवि पाल खजूरिया ने बताया कि गांव से विभिन्न नजदीकी स्कूलों में और राजकीय डिग्री कॉलेज बिलावर और रामकोट में पढ़ रहे सैकड़ों विद्यार्थी भी इस सड़क से आवागमन करते हैं लेकिन सड़क के कच्चा होने से वह भी परेशानियां झेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंधारनू से सेवानिवृत्ति रेंज अधिकारी रमेश कुमार शर्मा, ओम परकाश, कमल किशोर, मोहन लाल और नरेश कुमार ने लोक निर्माण विभाग हीरानगर से जल्द सड़क के पक्का करने के निर्माण कार्य को शुरू करने की मांग की है।

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता हीरानगर विशाल डोगरा ने बताया कि सड़क के निर्माण कार्य के लिए विधायक सतीश कुमार के कहने पर हाल ही में वह जिला उपायुक्त कठुआ से मिले थे। इस संबंध में जिला उपायुक्त ने उन्हें सड़क की डीपीआर सौंपने को कहा है। जिला उपायुक्त कठुआ ने नाबार्ड के आगामी प्लान में सड़क की निर्माण राशि को रखने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed