{"_id":"6750acdaf071e28b5204e094","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-115454-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी नदारद मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी नदारद मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कठुआ में विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उपमुख्यमंत्री ने इसे लेकर अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई है और आगे से ऐसा पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
जिला औद्योगिक केंद्र सहित आधा दर्जन के लगभग कार्यालयों में बैठे अधिकारियों और कर्मचारियों में उस समय हड़कंप मच गया, जब पंजाब से जम्मू की ओर लौट रहे उपमुख्यमंत्री का काफिला एकाएक हटलीमोड़ से औद्योगिक क्षेत्र की ओर मुड़ गया। हालांकि बुधवार को उपमुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ही उनके दौरे की भनक विभागों को लग चुकी थी।
दोपहर डेढ़ बजे के लगभग उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने अचानक जिला औद्योगिक केंद्र कठुआ में दबिश दी। इस दौरान उन्होंने जहां कार्यालय में कई अधिकारियों और कर्मचारियों को नदारद पाया वहीं इसे लेकर महाप्रबंधक से जानकारी भी ली। मंत्री ने जिले में स्थापित उद्योगों का ब्यौरा भी लिया। इसके बाद उनका काफिला सिकॉप में पहुंचा। जहां पहले कॉमन फेसिलिटेशन सेंटर और इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। यहां भी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित नहीं मिले।
विज्ञापन
उन्होंने जिला औद्योगिक केंद्र की नई बन रही इमारत में गुणवत्ता को लेकर जांच करते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश जारी किए। इस दौरान सुबह से ही मंत्री के दौरे को लेकर तैयारी में जुटे लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग, जीएमसी कठुआ में कर्मचारी और अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। देर शाम तक शहर में उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी के चलते कोई भी कर्मचारी और अधिकारी समय से पहले कार्यालय से नहीं निकल सका।