{"_id":"69c300dd8efa15136e0dab12","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130314-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: दो अलग-अलग सड़क हादसे, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: दो अलग-अलग सड़क हादसे, दो युवक घायल
Wed, 25 Mar 2026 02:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं हुईं जिनमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक युवक को उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है, जबकि दूसरे का जीएमसी कठुआ में उपचार जारी है।
पहला हादसा जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सक्ता चक पुल के पास हुआ, जहां बाइक सवार समीर कनाठिया (18 वर्ष), पुत्र गुरदास चंद, निवासी मढ़ीन बाइक से नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से टकरा गया। इस दुर्घटना में उसके हाथ और शरीर के भीतर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद बेहोशी की हालत में उसे जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर चोटों को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
जबकि, दूसरा हादसा हरिया चैक में हुआ, जहां बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में राहुल शर्मा (26 वर्ष), पुत्र तोता राम, निवासी बनयारी घायल हो गया। जिसका जीएमसी कठुआ में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।