फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: भाई की कलाई पर राखी बांधकर की लंबी आयु की कामना

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। जिले में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर लंबी आयु की ईश्वर से कामना की। भाइयों ने भी अपने बहनों की आजीवन रक्षा के संकल्प का वचन दिया। वहीं, देश की आतंरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे सेना और सुरक्षाबलों के जवानों को भी महिलाओं ने राखी बांधी।
विज्ञापन

पर्व को लेकर शहर में सुबह से ही रौनक देखने को मिली, खासकर छोटे बच्चों में गजब का उत्साह दिखा। वहीं, बाजार में मिठाई की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

भाई-बहन राखी के लिए सुबह से ही एक-दूसरे के घर आने-जाने लगे थे। वहीं, हर ओर गूंज रहे रक्षाबंधन के गीत इस त्योहार के महत्व की लोगों को याद दिला रहे थे। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की तो वहीं भाइयों ने उन्हें विभिन्न उपहार तथा आशीर्वाद दिए। राखी बांधने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------------------

यात्री बसों में रही भारी भीड़
पर्व के चलते बहनें सार्वजनिक परिवहन के साथ-साथ निजी वाहनों से भी दिनभर भाइयों को राखी बांधने आती जाती दिखाई दीं। जिसके कारण यात्री वाहनों में काफी भीड़ देखने को मिली। इस पर्व पर महिलाओं ने सरकार द्वारा जेकेएसआरटीसी की निशुल्क बस सेवा का लाभ लिया। इसके कारण उनमें महिला यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा नजर आई। सबसे अधिक भीड़ जम्मू-कठुआ के बीच चलने वाली ई बसों में देखने को मिली, जहां महिलाओं ने वातानुकूलित बसों के मुफ्त सफर का लाभ उठाया।
----------------------------------------------
बाजारों में रही रौनक
रक्षाबंधन के दिन आम दिनों के मुकाबले सुबह से ही शहर के बाजार में रौनक देखने को मिली। आम दिनों के मुकाबले कुछ घंटे पहले ही खुले बाजार में पहुंचने वाली महिलाओं ने राखियों, मिठाईयों और फलों की दुकानों पर जमकर खरीददारी की। इसके कारण रोजाना 10 के बाद सक्रिय होने वाले बाजार में 8 बजे सुबह से ही भीड़भाड़ रही, जो दोपहर 2 बजे तक जारी रही। दुकानदार वर्ग ने बताया कि आम तौर पर्व के दिन अपने भाईयों को राखी बांधने जाने वाली बहने इसी दिन अपनी खरीददारी करती हैं। लिहाजा उन्होंने भी अपनी दुकान समय से पहले खोली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed