{"_id":"68978edd8ac3e5fcb3032d1f","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-122844-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: ध्वजारोहण के साथ रामलीला की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: ध्वजारोहण के साथ रामलीला की तैयारियां शुरू
विज्ञापन
कठुआ। रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर शहर के रामलीला मैदान स्थित श्री हनुमान मंदिर में हनुमान पताका का विधिवत पूजन और आरोहण किया गया। इसके साथ शारदीय नवरात्र के दौरान श्री राम नाटक सभा कठुआ द्वारा आयोजित रामलीला मंचन की तैयारियों का शुभारंभ हो गया है।
शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम से पूर्व राम नाटक सभा के सदस्यों ने वार्ड नंबर 5 से ध्वज के साथ शोभायात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों की गूंज और भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ सैकड़ों श्रद्धालु रामलीला मैदान पहुंचे। यहां श्री हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित अभितेष शर्मा ने ध्वज का विधिवत पूजन करवाया। इसके बाद क्लब के सदस्यों ने अभिजीत महूर्त में ध्वजारोहण किया।
क्लब के वरिष्ठ कलाकार नीरज सिंह बिलौरिया ने बताया कि कठुआ में श्री राम नाटक सभा की रामलीला सबसे प्राचीन है और हर वर्ष इसी प्रकार ध्वजारोहण कर रामलीला की तैयारियों का शुभारंभ किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार ध्वज पूजन इस कामना के साथ किया गया कि विघ्नहर्ता पवनपुत्र हनुमान जी आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान करें।
विज्ञापन
उधर, इसी तरह से बसोहली के रामलीला मैदान में भी श्री हनुमान ध्वज का आरोहण किया गया। इस मौके पर बसोहली म्यूनिसिपल कमेटी के पूर्व प्रधान सुमनेश सपोलिया और क्लब के पदाधिकारियों ने परंपरा के अनुसार ध्वज का पूजन करने के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का जयघोष करते ध्वज के आरोहण की परंपरा को निभाया।
इस मौके पर क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि 113 वर्ष से बसोहली की ऐतिहासिक रामलीला का आगाज इसी तरह से किया जा रहा है। ताकि पवनपुत्र रामकाज को सफल बनाने में उनकी सहायता करें। उन्होंने बसोहली कस्बा व आसपास के गांव के लोगों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना योगदान देने के लिए आगे आने के लिए कहा।