{"_id":"68978efc368678be4004ecf1","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-122841-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: गलू माता सरथल यात्रा बनी से रवाना, मां के जयकारों से गूंजे पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: गलू माता सरथल यात्रा बनी से रवाना, मां के जयकारों से गूंजे पहाड़
विज्ञापन
बनी। जिला कठुआ के दूरदराज क्षेत्र बनी से शनिवार को वार्षिक गलू माता सरथल यात्रा विधिवत रूप से रवाना हुई। तीन दिवसीय इस धार्मिक यात्रा में हजारों की संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल हो रहे हैं। इस बार यात्रा में बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हुआ है।
सुबह यात्रा के शुभारंभ के साथ ही पूरे क्षेत्र में जय माता दी के गगनभेदी जयकारों की गूंज सुनाई दी। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों की तरफ से श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु सरथल में तीन दिन प्रवास करेंगे और तीसरे दिन वापस लौटेंगे।
यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने माता रानी की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि अब तक मां के दरबार से कोई खाली हाथ नहीं लौटा है। उन्होंने बताया कि भले ही यात्रा मार्ग कठिन है, लेकिन माता रानी के आशीर्वाद से सारी कठिनाइयां सहज हो जाती हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर ज्योति प्रसाद ने प्रशासन से मांग की कि गलू माता मंदिर के लिए सड़क, बिजली और पेयजल की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान और भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। वहीं, प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए जा चुके हैं, जिससे यात्रा का आयोजन सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।