फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर दो अलग-अलग हादसों में तीन ट्रक पलटे

विज्ञापन
jammu kashmir news
सड़क पर पलटे ट्रक। - फोटो : kathua news
कठुआ। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर तीन अलग-अलग हादसों में तीन ट्रक हाइवे पर पलट गए। इन घटनाओं में हालांकि कोई घायल नही हुआ है, लेकिन ट्रकों को नुकसान हुआ है। वहीं बरवाल मोड़ के पास एक लकड़ी से भरा ट्रक पलटने के कारण यातायात प्रभावित हुआ। इसके बाद पुलिस ने यातायात बहाल करवा दिया।
विज्ञापन

पहली घटना बरवाल मोड़ के पास हुई, जहां भूसे से भरा ट्रक चालक से अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे पलट गया। बुधवार देर रात हुई इस घटना में हालांकि कोई घायल नही हुआ है, लेकिन ट्रक को काफी नुकसान हुआ है। वहीं, दूसरी घटना वीरवार सुबह इसी स्थान पर हुई, जहां लकड़ी से भरा ट्रक हाईवे पर पलट गया। जिससे वहां हाइवे की एक ट्यूब पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। शुरूआत में ट्रैफिक पुलिस ने सभी वाहनों को हाईवे की दूसरी ट्यूब से बारी-बारी निकाला और इस बीच हाईवे पर पलटे ट्रक को भी हटवाया गया। इसके बाद हाईवे में आवागमन सामान्य हो गया। इसके अतिरिक्त एक ट्रक दिन में जीएमसी कठुआ के पास भी पलट गया। हालांकि इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


इस बारे में डीटीआई कपिल मन्हास ने बताया कि हाईवे पर हल्की बारिश के बाद हुई फिसलन के कारण उक्त घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में कोई बड़ा नुकसान नही हुआ है। फिलहाल पूरा हाइवे अब आवागमन दोनों के लिए खुला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed