{"_id":"6894eb5eb41ed5d1fa00ea23","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-122780-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी : हटली स्कूल ने बसंतपुर स्कूल को 2 अंक से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी : हटली स्कूल ने बसंतपुर स्कूल को 2 अंक से हराया
विज्ञापन
कठुआ। गवर्नमेंट हाई स्कूल गैतरवां में आयोजित चार दिवसीय इंटर स्कूल जोनल स्तर की खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें अंडर-19 आयु वर्ग से बालक एवं बालिकाओं ने भाग लेकर कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और कुश्ती जैसे पारंपरिक एवं आधुनिक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई।
जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर सुचित्रा मेहता की देखरेख में होने वाले इस आयोजन में लखनपुर जोन के अंतर्गत आने वाले सरकारी एवं निजी विद्यालयों के कुल 208 प्रतिभागी शामिल हुए। इनमें 141 बालक और 67 बालिकाएं थीं। लड़कों का कबड्डी मुकाबला गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल हटली और गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बसंतपुर के बीच हुआ। इसमें गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल हटली ने गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बसंतपुर को 2 अंकों से हराया। वहीं, लड़कियों का कबड्डी मुकाबला गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बसंतपुर और गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल खरोट के बीच हुआ। इसमें गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बसंतपुर ने गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल खरोट को 4 अंकों से हराया।
इसी तरह लड़कों का खो-खो मुकाबला गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल खरोट और आरएस गोल्डन स्कूल के बीच हुआ। इस मुकाबले में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल खरोट ने आरएस गोल्डन स्कूल को 4 अंकों से हराया। लड़कियों के खो-खो मुकाबले में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल खरोट ने गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बसंतपुर को 6 अंकों से हराया। लड़कों के वॉलीबाल मुकाबले में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल खरोट ने नव जागृति निकेतन को एक सेट से हराया
विज्ञापन
जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर ने बताया कि चार दिवसीय इस प्रतियोगिता के दौरान लड़कों के बैडमिंटन में 5 खिलाड़ी अगले स्तर के लिए चयनित हुए। कुश्ती में 10 प्रतिभागी अगले स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।