फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: सब्जियों के दाम छू रहे आसमान, टमाटर और हुआ लाल

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। बरसात के मौसम में सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे हैं, जो अब आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि आम लोग सब्जी खरीदने से पहले 10 बार सोचने के लिए मजबूर हैं। जिन सब्जियों के भाव 50 से कम हुआ करते थे, इस बार उनके भाव 100 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इसकी वजह से अब लोगों की थाली से सब्जी गायब हो रही है। सबसे अधिक परेशानी निम्न वर्ग को हो रही है। टमाटर, बींस, शिमला मिर्च, मटर आदि तो मध्यम वर्ग के लोगों की पहुंच से भी बाहर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

बाजार में गोभी, शिमला मिर्च और बींस जहां 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच रहे हैं। वहीं, हरी मटर 160 रुपये प्रति किलो पहुंच कर ग्राहक को चिढ़ा रही है। वहीं टमाटर के दाम 100 तक पहुंच गए हैं। इसके अलावा तुरई, अरबी, गोबी, लोकी, करेला आदि के दाम भी 60 रुपए प्रति किलो से ऊपर ही हैं।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता राहुल गुप्ता ने बताया कि बरसात के इस सीजन में हर साल दाम में वृद्धि होती है, लेकिन इस बार सब्जियां आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। मंडी में ही इनके दाम में तेजी चल रही है। ज्यादातर सब्जियों के दाम 20 दिनों के भीतर दोगुने हुए हैं। जैसे टमाटर आज से 15 दिन पहले 30 के आसपास था अब 100 रुपये प्रति किलो के पास पहुंच रहा है। इसी तरह मटर 90 के आसपास था जो 160 रुपए पहुंच गया है। दाम बढ़ने से सब्जी बिक्री में काफी हद तक कमी हुई है और जो खरीद रहे हैं वह भी खरीदने से पहले सोच जरूर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में सब्जी खरीदने पहुंची सीमा गुप्ता ने कहा, सब्जी की बढ़ी कीमतों से घर की रसोई पर असर पड़ा है। पिछले कुछ दिनों से कौन सी सब्जी बनाई जाए जो बजट के अनुकूल हो और बच्चों को पसंद आए। जिसे वह अपने टिफिन में स्कूल लेकर जा पाएं। इसी की चिंता सताती रहती है, क्योंकि टिफिन में अक्सर बच्चे सब्जी ले जाना ही पसंद करते हैं।

सब्जी के थोक कारोबारियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में कुछ सब्जियों के भाव तेजी से बढ़े हैं। पहाड़ी इलाकों से आने वाली मटर और बींस की कीमत आसमान छू रही है। गोभी भी 80 से 100 प्रति किलो से ऊपर चल रही है। ऐसे में सब्जी मंडी से जिस दाम पर सब्जी मिलेगी, सब्जी विक्रेता की उससे अधिक दाम पर बेचना मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed