{"_id":"6894f0c2f84d966aad0c043c","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-122749-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रक्षाबंधन पर्व पर छात्राओं ने सीआईएसएफ जवानों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रक्षाबंधन पर्व पर छात्राओं ने सीआईएसएफ जवानों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र
हाई स्कूल पारलीवंड की छात्राओं ने सीआईएसएफ जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व।
- फोटो : kathua news
Link Copied
कठुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हाई स्कूल पारलीवंड की छात्राओं ने बहन की भूमिका को जीवंत करते हुए सीआईएसएफ जवानों की कलाई पर प्रेम और सुरक्षा का प्रतीक रक्षासूत्र बांधा। ''''''''हर घर तिरंगा'''''''' अभियान के तहत छात्राओं ने जहां जवानों की कलाई को रक्षासूत्र से सजाया। वहीं, जवानों ने भी उन्हें आशीर्वाद स्वरूप उनकी रक्षा करने के संकल्प को दोहराया।
विज्ञापन
स्कूल के मुख्याध्यापक पुरुषोत्तम सिंह के मार्गदर्शन में छात्राओं ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर राखी निर्माण गतिविधि में भाग लिया। जहां उन्होंने अपनी सृजनात्मकता का परिचय देते हुए विभिन्न रंगों, डिज़ाइनों और सजावटों से राखियां तैयार कीं। इसके बाद स्कूल की शिक्षिकाएं गुंजन चौधरी, पूजा देवी और रजनी के साथ छात्राएं पुलिस लाइन कठुआ पहुंचीं, जहां उन्होंने सीआईएसएफ जवानों को राखी बांधकर उनके साहस, सेवा और बलिदान के प्रति आभार व्यक्त किया। छात्राओं ने जवानों के दीर्घायु, स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना की।
विज्ञापन
इस भावनात्मक क्षण में जवानों ने छात्राओं को चॉकलेट और ज्योमेट्री बॉक्स भेंट कर उनके स्नेह को सराहा। छात्राओं ने भी सैनिकों के देशभक्ति और साहस से प्रेरणा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।