फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: ऑपरेशन सिंदूर को बताया सफल सेना के तीनों अंगों की सराहना की

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। पहलगाम घटना के बाद भारतीय सेना की तरफ से चलाए ऑपरेशन सिंदूर को जम्मू कश्मीर एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन ने सफल अभियान बताया है। सोमवार को शहर के कॉलेज रोड स्थित एसोसिएशन के कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों ने इस अभियान की सफलता का श्रेय भारतीय सेना के तीनों अंगों के सामंजस्य को दिया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के चेयरमैन कैप्टन ज्ञान सिंह पठानिया ने कहा कि आपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने जिस तरह से सटीक हमले किए और दुश्मन को हर क्षेत्र में पछाड़ा, वह सराहनीय है। इस ऑपरेशन का सबसे अहम पहलू यह रहा है कि भारतीय सेना के हमले में किसी आम आदमी को कोई नुकसान नही हुआ है। यह हमारी सेना की योग्यता का उदाहरण है।
विज्ञापन

वहीं, एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल अभियान बताते हुए इसमें शामिल थल सेना, वायु सेना और जल सेना की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस कुशलता और समन्वय से इसे सफल बनाया गया है। उससे पूरा देश गौरवान्वित है। इस मौके पर कर्नल दरबारी लाल बडयाल, कर्नल राम चंद्र मन्हास, बलबीर सिंह जसरोटिया, पुरुषोत्तम चंद, चुन्नी लाल चौधरी, रतन वर्मा, राम स्वरूप शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed