{"_id":"68111bee9b17d869d7007606","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-119731-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सौंथल के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे, प्रदर्शन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सौंथल के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे, प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन
पेयजल समस्या को लेकर अधिकारी से मिलने पहुंचा शिष्टमंडल।
- फोटो : kathua news
कठुआ। पिछले 2 साल से पेयजल किल्लत से जूझ रहे सौंथल गांव के वार्ड नंबर 5 निवासियों ने जल शक्ति विभाग से उनकी समस्या का निदान किए जाने की मांग की है। प्रभावित लोगों ने विभाग के कार्यकारी अभियंता गिरधारी लाल गुप्ता से मुलाकात करते हुए एक सप्ताह के भीतर उनकी समस्या का निदान न होने पर बड़ा प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी दी है।
स्थानीय लोगों ने अधिकारी को बताया कि केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत 2 साल पहले शुरू हुए निर्माण में गांव की पुरानी पाइपलाइन को उखाड़ दिया गया और उनकी जगह नई पाइपलाइन को बिछा दिया गया है। लेकिन उसे जलापूर्ति व्यवस्था से अभी तक जोड़ा नहीं गया है। जिसके कारण गांव में मौजूद 70 के करीब घरों को पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है।
वही ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे बसपा के प्रदेश महासचिव सुनील मजोत्रा ने सरकार और संबंधित विभाग की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि अगर योजना को निर्धारित समय में पूरा ही नहीं किया जाना था, तो पुरानी पाइपों को किस लिए उखाड़ गया। इसका जवाब विभाग को देना चाहिए। अब भी नई बिछाई गई पाइप को भी जलापूर्ति व्यवस्था से जोड़ा नहीं जा रहा है। जिसके कारण भीषण गर्मी के इस मौसम में गांव के लोग परेशान है। क्योंकि उनके पास पानी का कोई अतिरिक्त स्रोत भी नहीं है। ऐसे में उन्हें अपनी प्यास बुझाने के लिए निजी टैंकरों को पैसा देकर पानी मंगवाना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर गांव के लोगों की समस्या का निदान नहीं किया गया। तो लोगों के बड़े विरोध का सामना करने के लिए विभाग को तैयार रहना होगा। इस मौके पर बसपा के जिला प्रधान रमन कुमार, सुरेंद्र पाल, मधुसूदन, बिशन दास आदि नेताओं के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।