{"_id":"67e6f3f4caa816491400afbd","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-118711-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: गुरु तेग बहादुर की शहादत पर सहज पाठ का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: गुरु तेग बहादुर की शहादत पर सहज पाठ का शुभारंभ
विज्ञापन
कठुआ। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कठुआ की ओर से गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के 350वें वर्ष को लेकर सहज पाठ का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष समागम आयोजित किया गया। शहर के मुखर्जी चौक स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सहज पाठ शुरू करने वाले 24 प्रमुख लोगों को सहज पाठ सेवा अमृतसर की ओर से गुरु ग्रंथ साहिब की पोथी साहिब प्रदान की गई।
इस मौके पर जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव परवीन सिंह ने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी 1675 में नवंबर माह के दौरान धर्म और मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे। गुरु जी ने धर्म और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। लिहाजा गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को हर साल याद किया जाता है। इसी को देखते हुए जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कठुआ ने संगत को गुरु ग्रंथ साहिब का सहज पाठ करके गुरु जी को श्रद्धांजलि देने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने बताया कि संगत अब सहज पाठ में गहरी दिलचस्पी ले रही है और सदस्यता दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों और सहज पथ सेवा अमृतसर के प्रयासों की सराहना की जिन्होंने पूरी लगन से काम किया। अंत में परंपरा का अनुसरण करते हुए लंगर भी परोसा गया।
समागम में रविंदर पाल सिंह, पृथ्वीपाल सिंह, हरचरण सिंह, अमरजीत सिंह, तेजिंदर सिंह, अमरीक सिंह, गुरदीप सिंह, कमलजीत सिंह मौजूद थे।