फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: हटली मोड़ में फ्लाई ओवर के निर्माण के चलते बंद किया डायवर्जन खुला

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। हटली मोड़ में फ्लाई ओवर के निर्माण के चलते बंद किया गया डायवर्जन खुल गया है। करीब एक साल से बंद पड़े डायवर्जन के खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

डायर्वजन के खुलने से अब यहां से गुजरने वाले लोगों को करीब एक किलोमीटर का सफर कर अपनी लेन बदलने की समस्या से निजात मिल गई है। स्थानीय दुकानदार गणेश दत्त शर्मा का कहना है कि शहर को और कंडी क्षेत्र के दर्जन भर गांवों को जाेड़ने वाले इस डायवर्जन से लोग हाईवे पर पहुंचते थे, जो पिछले एक साल से बंद पड़ा था। इसके खुलने से लोगों को राहत तो मिली है। वहीं आसपास के दुकानदार वहां उड़ने वाली धूल से परेशान हो रहे हैं। उन्होंने डायवर्जन से गुजरने वाले वाहनों के कारण उड़ने वाली धूल से उन्हें निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, स्थानीय निवासी देवी शरण ने कहा कि डायवर्जन का खुलना हर किसी के लिए राहत तो है लेकिन जिस तरह से डायवर्जन को खोला गया है वह ठीक नही है। हटली मोड़ जैसे व्यावसासिक स्थल पर जहां दर्जनों दुकाने हैं, वहीं उड़ने वाली धूल का भी इंतजाम किए जाने की जरूरत है। युवा अमित शर्मा ने कहा कि हटली मोड़ में फ्लाई ओवर का निर्माण करने के नाम पर खोदाई कर दी लेकिन अभी तक फ्लाई ओवर का निर्माण पूरा नही हो पाया है। हर तरफ सड़कें खुदी हुई हैं, जो समस्या का कारण है। उसकी ओर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाइवे अथारिटी के साइट इंजीनियर शुभम महाजन ने बताया कि लोगों की समस्या को देखते हुए डीसी कठुआ के निर्देश पर डायवर्जन को अस्थायी तौर पर खोल दिया गया है। जब तक निर्माण नही हो रहा है तब तक लोगों को असुविधा से बचाया जा सके। लिहाजा अभी वहां धूल की समस्या हो सकती है। इसका समाधान निर्माण पूरा होने पर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed