{"_id":"68963deb8c3ad875b1058f5b","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1002-122797-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सीमा पर तैनात जवानों की कलाई पर स्कूली बच्चों ने बांधा प्यार का धागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सीमा पर तैनात जवानों की कलाई पर स्कूली बच्चों ने बांधा प्यार का धागा
विज्ञापन
बीएसएफ की अग्रिम चौकी मनियारी में जवानों की कलाई पर राखी बांधती युवतियां
- फोटो : heera nagar news
हीरानगर। देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों के लिए रक्षाबंधन का त्यौहार खास रहा। कठुआ से आई स्कूली छात्राओं ने मनियारी पोस्ट पर वीर जवानों की कलाई पर राखी का धागा बांधा।
दिल को छू लेने वाले इस पल ने न केवल जवानों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी बल्कि देशभक्ति और भाई-बहन के अटूट रिश्ते की मिसाल भी कायम की। रंग-बिरंगे धागों, मोतियों और प्यार से सजी राखियों को लेकर यह छात्राएं यहां पहुंचीं। वहां तैनात जवानों ने बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया। महक अंडोत्रा ने कहा, हमारे लिए यह जवान भी हमारे भाई हैं जो हमें और देश को सुरक्षित रखते हैं। मैंने अपनी राखी अपने प्यारे भैया को बांधी और बेहद खुश हूं कि मुझे यह सौभाग्य प्राप्त हुआ।
जवानों ने कहा, इन बच्चों की राखी ने हमें घर की याद दिला दी। ऐसा लगा, जैसे हमारी छोटी बहनें हमारे पास आई हों। बच्चों ने जवानों को मिठाइयां खिलाई और जवानों ने बच्चों को चॉकलेट और छोटे-छोटे तोहफे देकर उनका आभार जताया। यहां मौजूद बीएसएफ के अधिकारियों ने कहा, सीमा पर बंधी यह राखियां सिर्फ धागे नहीं बल्कि देश के प्रति प्रेम, विश्वास और एकजुट का प्रतीक बनी हैं।
विज्ञापन
वहीं सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र लौंडी में भी एक निजी स्कूलों के नन्हे मुन्ने बच्चों ने जवानों की कलाइयों पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया।