{"_id":"682f718eb8a262cea90b2667","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1002-120350-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: उपजिला अस्पताल में लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी सर्जरी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: उपजिला अस्पताल में लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी सर्जरी शुरू
विज्ञापन
हीरानगर। उपजिला अस्पताल में लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी सर्जरी की सुविधा भी अब लोगों को मिलेगी। ऑपरेशन थियेटर में स्थापित अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी मशीन का उद्घाटन वीरवार को विधायक विजय शर्मा ने किया। बीएमओ डॉक्टर स्वामी शरण की देखरेख में डॉक्टरों ने एक सर्जरी को भी सफलतापूर्ण पूरा किया।
विधायक ने कहा कि यह हीरानगर के लिए गर्व का क्षण है। अस्पताल में ऐसी आधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। उन्होंने कहा, अब मरीजों को जटिल सर्जरी के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा, विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करना उनकी प्राथमिकता है और इस पर निरंतर काम जारी है और आगे भी जारी रहेगा। डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि लेप्रोस्कोपी तकनीक से की गई सर्जरी कम दर्दनाक, त्वरित रिकवरी और कम जोखिम वाली होती है।