फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: शोभा यात्रा रद्द कर दी पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
jammu kashmir news
हीरानगर। परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित की जाने वाली शोभायात्रा को ब्राह्मण सभा ने पहलगाम आतंकी हमले जैसी दुखद घटना के मद्देनजर रद्द कर दिया। उन्होंने गुड़ा मुंडियां में स्थित भगवान परशुराम मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया। सभा के सदस्यों के अलावा लोगों ने मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद सभा के सदस्यों ने पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

सभा के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि जन्मोत्सव पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाना था जिसकी तैयारियां भी की जा चुकी थीं, लेकिन पहलगाम में आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। हर कोई गम में है और हमें भी उतना ही दुख है जितना कि मृतकों के परिजनों को। इसीलिए आज के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया और साधारण ढंग से सभा के सदस्यों के अलावा लोगों ने मंदिर में जाकर भगवान परशुराम के चरणों में माथा टेक कर आशीर्वाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed