{"_id":"680a95f107f10c55730d1ccc","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1002-119572-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सीमा पर प्रशासन की भी बढ़ी हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सीमा पर प्रशासन की भी बढ़ी हलचल
विज्ञापन
हीरानगर। सीमावर्ती इलाके में जहां एक तरफ किसानों ने कटाई का काम तेज किया है तो वहीं दूसरी तरफ इसी इलाके में प्रशासन की हलचल भी बढ़ गई है। वीरवार को एसडीएम फुलेल सिंह ने अधिकारियों के साथ मढ़ीन तहसील के गांव पहाड़पुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से मुलाकात की और तारबंदी के नजदीक फसल कटाई के बारे में जानकारी ली। भूमि अधिग्रहण और विकास परियोजनाओं से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की। इसी के साथ उन्होंने पहाड़पुर में बीएसएफ की चौकी पर बीएसएफ के अधिकारियों से बैठक की और सीमा पर सुरक्षा के साथ-साथ फसल कटाई के मुद्दे पर बात की।
इसी दौरान उन्होंने कुछ सरकारी स्कूलों का भी दौरा किया और छात्रों से भी मुलाकात की।
स्थानी लोगों से बैठक के दौरान लोगों ने कुछ समस्याओं के बारे में भी उन्हें अवगत कराया। लोगों ने महाराजपुर गांव में भाग नाले पर पुलिया बनाने की मांग की। लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते के बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि इनके समाधान के लिए प्राथमिकता पर काम किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस दौरे का उद्देश्य सीमावर्ती इलाके में जमीनी हकीकत का आकलन करना, जन शिकायतों को सुनना और सीमावर्ती क्षेत्र में विकास परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना था।